Jump to content

User:Strimerebhitar

From Wikipedia, the free encyclopedia

पवन करण

जन्म 18 जून 1964 ग्वालियर, मध्य प्रदेश

व्यवसाय कवि, पत्रकार, स्तंभकार, संपादक

राष्ट्रीयता भारतीय

उल्लेखनीय कार्य प्यार में डूबी हुई मां (कविता ), स्त्री मेरे भीतर, कोट के बाजू पर बटन (दोनो कविता संग्रह)

पवन करण (जन्म : 18 जून 1964) चर्चित कवि, पत्रकार, स्तंभकार और साहित्य संपादक है। आपके कविता संग्रह स्त्री मेरे भीतर का अनुवाद मलयालम, मराठी, बांग्ला, उड़िया, उर्दू तथा पंजाबी में प्रकाशित है। साथ ही समस्त भारतीय भाषाओं में कविताएं अनूदित और प्रकाशित हैं। कविता संग्रह 'स्त्री मेरे भीतर' की कविताओं का नाट्यरूपांतरण और बेहद सफल मंचन हुआ है। 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्य प्रदेश शासन द्वारा 'स्त्री मेरे भीतर' के साथ—साथ अन्य संग्रहों में प्रकाशित इनकी स्त्री विषयक सौ कविताओं की शीर्षस्थ् चित्रकारों के चित्रों के साथ कविता—फ्रेम—प्रदशर्नी का आयोजन किया जा चुका है। इनकी स्त्री विषयक कविताओं के पोस्टर स्त्री विमर्श तथा आंदोलन के प्रमुख हिस्से हैं। 'स्त्री मेरे भीतर' कविता संग्रह में प्रकाशित कविता 'स्तन' पर एक लंबा विवाद पत्र—पत्रिकाओं में चला है।


• 1 प्रकाशित कृतियाँ • 2 कृतियो का मंचन • 3 सम्मान • 4 संदर्भ • 5 बाहरी कड़ियाँ प्रकाशित कृतियाँ

कविता संग्रह : • इस तरह मैं, • स्त्री मेरे भीतर, • अस्पताल के बाहर टेलिफोन • कोट के बाजू पर बटन • कहना नहीं आता

स्मृति लेख • मेरे पिता ( अत्यंत चर्चित)

कृतियो का मंचन • स्त्री मेरे भीतर कविता संग्रह की कविताओं का नाट्यानुवाद और मंचन। • अन्य कविताओं का नाटकों में उपयोग एवं नाट्यसमूहों व्दारा गायन।

सम्मान • रजा सम्मान , • रामविलास शर्मा पुरस्कार, • बागीश्वरी सम्मान, • शीला सिद्धांतकर स्मृति सम्मान • केदार सम्मान • ऋतुराज सम्मान • पूश्किन सम्मान • गांधी स्मारक निधि नागपुर का अनुवाद सम्मान स्त्री मेरे भीतर के मराठी अनुवाद स्त्री माझया आत पर अनुवाद बलवंत जेउरकर। •